फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खितौली में मिले अधजले शव की नहीं हो सकी शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर के गांव खितौली में 15 अप्रैल की सुबह एक अज्ञात युवक का जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने बताया कि युवक की मौत जलाने से पहले हुई थी।
विज्ञापन

रामेश्वरम के गेहूं के खेत में यह अधजला शव मिला था। शाहिदा नसरीन और थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। मृतक का चेहरा, आधा शरीर और कपड़े भी जल गए थे। युवक की उम्र लगभग 40 साल हो सकती है। वह सफेद शर्ट, नीली पैंट और अंदर नीली बनियान पहने था। पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में फोटो भेजकर पहचान के प्रयास किए।

पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया गया था। फर्रुखाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम और नरदौली सिकंदरपुर वैश्य से लोग शिनाख्त के लिए पहुंचे, पर पहचान नहीं हो पाई। शाहिदा नसरीन ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम के बाद विसरा सुरक्षित कर लिया गया है और शव की डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें