फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: विद्युत निगम और विजिलेंस ने 15 बिजली चोर पकड़े

विज्ञापन
फोटो 45 पटियाली के ग्राम दरका नगला में चेकिंग करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम। विभाग
विज्ञापन
पटियाली। विद्युत निगम और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को पुलिस बल के साथ विद्युत चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 लोगों को बिजली चोरी करते हुए मौके पर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन

विद्युत उपखंड अधिकारी राकेश सिंह के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र बीनपुर क्षेत्र के ग्राम दरका नगला और गढ़िया में चेकिंग की गई। टीम ने दरका नगला में 11 और गढ़िया में चार लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। अधिकारियों को देखकर कुछ लोग कटिया उतारकर भागने का प्रयास करने लगे।
एसडीओ राकेश सिंह ने बताया कि दोनों गांवों से लंबे समय से बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता नीरज गौड़, विजिलेंस के जेई जितेंद्र कुमार, विजिलेंस प्रभारी विजय कुमार, लाइनमैन और पुलिस बल मौजूद रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें