फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: होली से पहले नहींं हुआ राशन का वितरण, कार्डधारक चिंतित

Mon, 02 Mar 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो23राशन की दुकान का फोटो। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। होली त्योहार का आगाज हो चुका है, लेकिन शासन से अभी तक राशन वितरण की तिथि घोषित नहीं की गई है। अंत्योदय कार्डधारकों को इस बार त्योहार के अवसर पर निर्धारित राशन के अलावा प्रति कार्ड तीन किलो चीनी सस्ती दर पर मिलने वाली है। जबकि जिले के ढाई लाख परिवार राशन की उपलब्धता पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 2,50,415 राशन कार्डधारक हैं, जिनमें 27,593 अंत्योदय कार्डधारक और 2,22,822 पात्र गृहस्थी कार्डधारक शामिल हैं। इन सभी को राशन योजना के तहत गेहूं और चावल उपलब्ध कराया जाता है। अंत्योदय कार्डधारकों के लिए सस्ती चीनी की व्यवस्था होली को ध्यान में रखते हुए की गई है। त्योहार से पहले राशन वितरण न होने से कार्डधारक असमंजस में हैं। हरिओम कहते हैं कि त्योहार पर वैसे ही खर्च अधिक होता है। ऐसे में राशन न मिलने से त्योहार का रंग फीका हो जाएगा।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि राशन की दुकानों पर आपूर्ति का कार्य चल रहा है, लेकिन शासन की ओर से वितरण की तिथि अभी तय नहीं की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही तिथि घोषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें