फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चेहरे पर कोरियन निखार का क्रेज, ब्यूटी पार्लरों में बढ़ी डिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दादी-नानी के उबटन और मुल्तानी मिट्टी पर भरोसा करने वाली महिलाएं अब कांच जैसी बेदाग रंगत पाने के लिए के-ब्यूटी (कोरियन ब्यूटी) का रुख कर रही हैं। शीशे की तरह चमकती ग्लास स्किन पाने की इस चाहत में 1,200 से 1,500 रुपये तक प्रति सेशन खर्च कर रही हैं। 30 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं में इसका सबसे अधिक क्रेज देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लरों में इन दिनों कोरियन ग्लो का ऐसा खुमार चढ़ा है कि फेशियल और मेकअप कराने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और एडवांस बुकिंग चल रही है। राइस वॉटर, स्नेल म्यूसिन और हाइड्रेटिंग शीट मास्क के दम पर त्वचा में अंदरूनी कसावट और कुदरती चमक पाने की इस होड़ में हाउसवाइफ से लेकर वर्किंग वुमन तक शामिल हैं।
पार्लर पहुंची महिलाओं का अनुभव है कि नॉर्मल फेशियल का ग्लो कुछ दिनों में ढल जाता था जबकि कोरियन फेशियल से स्किन अंदर से हाइड्रेट होती है और डार्क सर्कल्स भी हल्के पड़ते हैं।
विज्ञापन

पार्लर पहुंची एक और महिला ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उम्र के साथ त्वचा की रौनक खोने लगी थी। ब्यूटी आर्टिस्ट के कहने पर कोरियन फेशियल कराया तो पहली ही बार में चेहरे पर गजब का खिंचाव और प्राकृतिक ग्लो आ गया। अब हर महीने इसे ही कराती हूं।
ब्यूटीशियन निधि ने बताया कि इस फेशियल में राइस वॉटर, स्नेल म्यूसिन और राइस-शीट मास्क जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल किया जाता है जो त्वचा को गहराई से नमी देकर उसकी कसावट को बनाए रखते हैं। यही वजह है कि बेहतरीन नतीजों के चलते यह नया ब्यूटी ट्रेंड शहरभर की महिलाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें