फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ठेकेदार ने अछूरा छोड़ा सड़क निर्माण कार्य, राहगीर परेशान

Sat, 21 Mar 2026 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर में बारहद्वारी घंटाघर तिराहे से कासगंज तिराहे तक नगर पंचायत की ओर से लगभग 60 लाख रुपये की लागत से नाली और सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। नालियों का निर्माण पूरा होने के बाद ठेकेदार ने सड़क का काम भी बंद कर दिया है। सड़क पर छोड़े गए मलबे से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नाली निर्माण पूरा होने के डेढ़ महीने बाद भी सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। कस्बे के लोगों का आरोप है कि नाली निर्माण के बाद मलबा नहीं हटाया गया। पैदल राहगीरों, दुकानदारों, स्कूली बच्चों और दुपहिया वाहन चालकों को अधिक दिक्कतें आ रही हैं। लोग प्रतिदिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से अधूरे कार्य को पूरा कराने और मलबा हटवाने की मांग की है। मांग करने वालों में सचिन भदौरिया, अंकुश गुप्ता, मोहित, अतुल अग्रवाल और रोहन लाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें