फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ठंड ने पसारे पैर...सिकुड़ गई दिनचर्या

Sun, 28 Dec 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो14कासगंज में रविवार की रात छाये घने कोहरा में लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। चार दिन से धूप गायब होने से ठंड हावी हो गई है। अलाव के सहारे जिंदगी बीत रही है। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

रात में घने कोहरे की चादर छाने से गलन लगातार बढ़ रही है। ठंडी हवाओं के साथ नमी भरी सर्दी लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रही है।
न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तो अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। कोहरे की चादर से दृश्यता बेहद कम हो जाने से सड़कों पर यातायात प्रभावित है। हाईवे से लेकर बाजार के मार्गों तक वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं।
कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन रही है। इससे व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलाने पड़ रहे है। कड़ाके की ठंड का असर बाजारों की रौनक पर भी साफ दिखाई दे रहा है। आम दिनों में जहां सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रहती थी, वहीं अब दोपहर तक सन्नाटा पसरा रहता है।
विज्ञापन

शाम को भी लोग जल्द घरों की ओर लौट जाते हैं। लोगों के कम संख्या में निकलने से इससे छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों की बिक्री पर सीधा असर पड़ा है। शाम ढलते ही बाजार जल्दी बंद होने लगे हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने बताया कि अभी ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। ठंड से सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और खुले में काम करने वाले श्रमिकों को हो रही है।
कई इलाकों में लोग सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से कुछ स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, लेकिन यह जरूरत के मुकाबले नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें