सहावर। कस्बा में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने मंगलवार की रात पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी शाहिदा नसरीन ने कोतवाली के क्राइम प्रभारी निरीक्षक ब्रजकिशोर के साथ मुख्य चौराहे से लेकर बड़े बाजार तक सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
सीओ ने बताया कि पैदल गश्त का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को नियमित रात्रिकालीन पेट्रोलिंग और बाजारों में सुचारु यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन पर तुरंत सूचना दे।
गश्त के दौरान सीओ ने वहां मौजूद दुकानदारों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और पुलिस के साथ सहयोग एवं संपर्क में रहने की अपील की। इस दौरान कस्बा इंचार्ज रणबीर सिंह, नीरज कुमार, सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।