फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: हत्या करने के लिए ही परिजन के ऊपर चढ़ाई थी कार

Sat, 06 Dec 2025 12:41 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा में बुधवार रात शादी समारोह में डीजे पर नाचने से मना करने को लेकर शुरू हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया। तीन लोगों की मौत के बाद पुलिस ने दूल्हे के तहेरे भाई के साले सहित चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जानबूझकर कार चढ़ाकर पिता और परिजन को कुचला। इससे तीनों की जान चली गई।
विज्ञापन

नगला मंशा निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके चचेरे भाई विकास यादव का विवाह समारोह 3 दिसंबर को कादरगंज रोड स्थित जेड एक्स पैलेस’ में चल रहा था। देर रात डीजे पर कौशल, उसके पिता, रामचंद्र, रमन निवासी नगला मलखान और सोनू पुत्र कांता प्रसाद निवासी मझोला महिलाओं के साथ नृत्य करने लगे।
मेरे पिता सुरेश चंद्र, ताऊ गिरीश चंद्र व मौसा ब्रजेश सहित अन्य लोगों ने आपत्ति जताते हुए उन्हें डांस करने से रोक दिया था। तो युवक आगबबूला हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख परिजनों ने सभी को गेस्ट हाउस से बाहर कर समझाने का प्रयास किया।इसके बाद राम चंद्र के कहने पर कार तेज रफ्तार में चढ़ा दी। थाना गंजडुंडवारा पुलिस ने सुधीर कुमार की तहरीर पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 352,351(3), 3(5) मेंं प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें