फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: आसान और पाठ्यक्रम से रहा वास्तुकला का प्रश्नपत्र

विज्ञापन
फोटो22 एमएमआईटी में पॉलिटे​क्निक परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पॉलिटेक्निक की परीक्षाओं में बृहस्पतिवार को परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र ने राहत दी। परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुरूप और संतोषजनक बताया। जिले के दो पॉलिटेक्निक संस्थानों में आयोजित परीक्षाओं में कुल 312 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 304 उपस्थित रहे जबकि आठ अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक सोरों में प्रथम पाली में वास्तुकला प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 195 विद्यार्थियों में से 190 उपस्थित और पांच अनुपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में वास्तुकला अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की निर्माण एवं सामग्री-तृतीय विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें सभी 15 पंजीकृत विद्यार्थी उपस्थित रहे। एमएमआईटी पॉलिटेक्निक में प्रथम वर्ष की अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान की परीक्षा में 102 विद्यार्थियों में से 99 उपस्थित रहे जबकि तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक में केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य राजन सिंह, सहायक केंद्र अधीक्षक एवं वास्तुकला विभागाध्यक्ष उमाशंकर, व्याख्याता देवकांत गौतम सहित संस्थान का स्टाफ मौजूद रहा। एमएमआईटी में प्रधानाचार्य उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
-

परीक्षार्थियों ने साझा किया अनुभव
-प्रश्नपत्र बहुत अच्छा और संतोषजनक रहा। इसमें मुख्य रूप से परमाणु संरचना से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। - अनमोल रतन मौर्य, यांत्रिक अभियंत्रण प्रथम वर्ष
-प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार था। विलयन एवं अभियांत्रिकी सामग्री से संबंधित प्रश्नों की संख्या अधिक रही। -कलश त्रिपाठी, यांत्रिक अभियंत्रण प्रथम वर्ष
-निर्माण एवं सामग्री-तृतीय विषय का प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप रहा। प्रश्नों का स्तर संतोषजनक था। परीक्षा अच्छी रही। -भूमिका, वास्तुकला अंतिम वर्ष
-अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र अच्छा और संतुलित रहा। प्रश्न निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पूछे गए थे। प्रश्नों का स्तर सामान्य था। -दुष्यंत, वास्तुकला प्रथम वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें