फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: पथवारी माता मंदिर में क्षतिग्रस्त की हनुमानजी की मूर्ति, ग्रामीणों में आक्रोश; माैके पर पहुंची पुलिस

Thu, 19 Nov 2026 08:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। माैके पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
घटना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहनपुरा इलाके में टीकमपुरा गांव स्थित पथवारी माता मंदिर में बृहस्पतिवार की देर शाम असामाजिक तत्वों ने भगवान हनुमान जी की मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी। इस जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की। मंदिर में नई प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी चल रही है।  
विज्ञापन


टीकमपुरा गांव के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की देर शाम करीब सात बजे पथवारी माता मंदिर में देव प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जांच में हनुमान जी की मूर्ति एक स्थान से क्षतिग्रस्त मिली। साथ ही मंदिर में हवन कुंड की राख और आसपास का सामान भी बिखरा मिला। पूछताछ में ग्रामीणों ने किसी असामाजिक तत्व पर मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें