फोटो47कासगंज में बरेली-मथुरा निर्माणाधीन सिक्सलेन मार्ग प्र प्रशिक्षु विमान से टकराकर टूटी ए
- कलेक्ट्रेट फीडर बनने के बाद से बंद है 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन
कासगंज। बरेली-मथुरा सिक्स लेन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के वक्त प्रशिक्षु विमान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त तार में करंट नहीं दौड़ रहा था। यदि विमान में करंट दौड़ जाता तो महिला पायलट की जान जा सकती थी वहीं, विद्युत तार से टकराने पर चिंगारी उठती तो विमान में आग भड़क सकती थी और विस्फोट भी हो सकता था। मगर विमान जिस विद्युत लाइन से टकराया था, वह लंबे समय से बंद चल रही है।
विद्युत निगम के जेई जय गोविंद ने बताया कि विमान हादसे के समय जिस हाईटेंशन लाइन से टकराया था। वह कलेक्ट्रेट सप्लाई देने के लिए बनाई गई थी, लेकिन कलेक्ट्रेट फीडर शुरू होने के बाद से इस लाइन का उपयोग बंद कर दिया गया। इस वजह से विद्युत तार में करंट नहीं दौड़ रहा था। हादसे के बाद इसे लेकर मौके पर लोगों में चर्चा होती रही।