फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पुलिस लाइन पर लगाए चक्कर, हवा में खाए हिचकोले

Mon, 29 Jun 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो64कासगंज में निर्माणाधीन बरेली-मथुरा सिक्सलेन हाइवे मार्ग से प्र​शिक्षु विमान टकराने के ब
विज्ञापन
-प्रत्यक्षदर्शी बोले- काफी कम ऊंचाई पर हवा में उड़ रहा था विमान
विज्ञापन

-अचानक तेज आवाज के साथ उठा धूल का गुबार, खड़े हो गए थे रोंगटे

कासगंज। विमान हादसे के बाद मौके पर मौजूद पास के गांव बहेड़ियां के रहने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रशिक्षु विमान ने हादसे से पहले पुलिस लाइन के चक्कर लगाए। विमान काफी कम ऊंचाई पर था। इस वजह से ग्रामीणों का ध्यान उसकी ओर गया। इस दौरान विमान ने हिचकोले भी खाए। फिर अचानक तेज आवाज के साथ हाईवे किनारे जा गिरा। धूल का गुबार उठने पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

पास के गांव किलोनी में हादसे के वक्त खेत पर काम कर रहे राघवेंद्र, बालेंद्र और बलवीर ने बताया कि वह खेत पर काम कर रहे थे, तभी उनकी निगाह काफी नीचे उड़ रहे विमान पर पड़ी। उन्होंने देखा कि विमान आसपास के इलाकों में हवा में चक्कर लगा रहा है। फिर अचानक विमान बरेली-मथुरा हाईवे की ओर बढ़ा और तेज आवाज के साथ क्रैश हो गया। हादसा देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए। वह और आसपास खेत में काम रहे ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा तो विद्युत तार टूट हुए थे और विमान हाईवे के किनारे क्षतिग्रस्त हाल में था। गनीमत रही कि विमान उड़ा रही महिला पायलट को कुछ नहीं हुआ था। जब तक वह लोग पहुंचे, तब तक घायल पायलट खुद ही बाहर निकल आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें