फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में रिश्वत लेता तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा; 25 हजार रुपये मांगी थी घूस

Tue, 10 Mar 2026 05:55 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

यूपी के कासगंज जिले में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए तहसीलदार के पेशकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पेशकार ने 25 हजार रुपये की घूस मांगी थी।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम ने दबोचा तहसीलदार का पेशकार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को तहसीलदार के पेशकार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। पेशकार बृजेश यादव फौती दर्ज करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। आरोपी के खिलाफ पटियाली थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पटियाली तहसील में तैनात तहसीलदार के पेशकार बृजेश यादव ने एक व्यक्ति से उसके परिजन की मौत के बाद फौती दर्ज करने के नाम पर 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। परेशान होकर पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। शिकायत मिलने के बाद टीम ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद टीम ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

टीम ने मंगलवार को पीड़ित को केमिकल लगे नोट देकर तहसील भेजा। जैसे ही पेशकार बृजेश यादव ने रिश्वत के 25 हजार रुपये लिए टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। कार्रवाई से तहसील परिसर में खलबली मच गई। तहसीलदार कोर्ट के बाहर काफी  संख्या में अधिवक्ता समेत अन्य लोग एकत्रित हो गए। टीम आरोपी को पटियाली थाने ले गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन


एंटी करप्शन टीम ने तहसीलदार के पेशकार को रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाने में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। -संदीप वर्मा, सीओ, पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें