फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: वाहन पोर्टल में तकनीकी खराबी से एआरटीओ कार्यालय के कामकाज पर असर

Sun, 17 May 2026 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बीते कई दिनों से वाहन पोर्टल के सुचारू संचालन में लगातार तकनीकी व्यवधान आ रहे हैं, जिससे उप संभागीय परिवहन कार्यालय का कामकाज और आमजन की सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं। एनआईसी की ओर से बताया गया है कि पोर्टल को पुराने बुनियादी ढांचे से क्लाउड आधारित सिस्टम पर स्थानांतरित किए जाने के दौरान आई तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। जिस पर सुधार कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
विज्ञापन

एनआईसी मुख्यालय नई दिल्ली के अनुसार वाहन एप्लिकेशन को पुराने इंफ्रास्ट्रक्चर से नए क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर माइग्रेट किया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के दौरान सर्वर में अचानक तकनीकी खराबी आने से पोर्टल की स्थिरता प्रभावित हुई है। एनआईसी की तकनीकी टीम लगातार इसे दुरुस्त करने में जुटी हुई है। प्रशासन की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में किसी भी तकनीकी बदलाव, अपडेट या माइग्रेशन से पहले परिवहन विभाग को अनिवार्य रूप से अग्रिम सूचना दी जाए, ताकि वैकल्पिक व्यवस्था की जा सके। साथ ही एनआईसी को इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए निश्चित समय-सीमा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं के। इसके अलावा सभी उप संभागीय परिवहन कार्यालयों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने सूचना पट पर पोर्टल बाधित होने का वास्तविक कारण स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि आमजन में किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो। पोर्टल बाधित होने के कारण एआरटीओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन, फीस जमा, वाहन ट्रांसफर एवं आरसी से संबंधित कार्य प्रभावित हुए हैं। हालांकि ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कार्य फिलहाल सुचारू रूप से संचालित हो रहे हैं।
वर्जन :
वाहन पोर्टल में तकनीकी खराबी के चलते नए वाहन रजिस्ट्रेशन, वाहन ट्रांसफर एवं आरसी से जुड़े कार्य प्रभावित हुए हैं। पोर्टल में सुधार के लिए प्रयास जारी हैं सोमवार तक व्यवस्था सामान्य हो जाएगी।। जिसके बाद सभी कार्य दोबारा शुरू कर दिए जाएंगे। - आरपी मिश्र, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें