फोटो19जिला कारागार में आयोजित विधिक साक्षरता जागरुक शिविर में मंचासीन अपर जिला जज विजय कुम
कासगंज। पचलाना जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायिक अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान जेल में बंद महिला बंदी के शिशु जन्म देने का मामला सामने आने पर प्राधिकरण के सचिव ने जेल प्रशासन को नवजात की अच्छी तरह से देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला जज विजय कुमार तृतीय, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र पाल सिंह बैस, चीफ लीगल एवं डिफेंस काउंसिल राजवीर सिंह जेल में पहुंचे। प्राधिकरण के सचिव ने प्रत्येक बैरक से बंदियों को बुलाकर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान भी बताए। बंदियों को विधिक रूप से जागरूक किया गया। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बाल अपचारी जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है उनकी सूचना भी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को दी जाए।