सोरोंजी। सहावर गेट स्थित बजरंग दल कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई। इसमें विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री तेजपाल सिंह ने प्रखंड सोरोंजी और नगर कार्यकारणी की घोषणा की।
बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सुधांशु भारद्वाज को, नगर संयोजक निक्की निर्भय को बनाया गया। वहीं प्रखंड सह संयोजक जय प्रकाश महेरे, प्रखंड सह संयोजक यश महेरे, प्रखंड बलोपासना प्रमुख मनोज बघेल, प्रखंड सुरक्षा प्रमुख गौरव यादव, प्रखंड सह सुरक्षा प्रमुख पारस यादव, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख आशु लोधी, प्रखंड सह गो रक्षा प्रमुख रिंकू श्रीवास्तव बनाए गए। इस दौरान विहिप के जिला अध्यक्ष प्रमोद साहू, जिला मंत्री नवीन सक्सेना, उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर्य, बजरंग दल जिला संयोजक गोविंद महेरे, वरुण कुमार, यश महेरे, जीतू मौर्य, अक्षय अरोरा आदि मौजूद रहे।