फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: महिलाएं मुर्गी पालन कर बनेंगी आत्मनिर्भर

Fri, 20 Feb 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो44कासगंज में महिला को मुर्गी पालन के लिए चूजे व दाना प्रदान करता पशुपालन विभाग के कर्मी।स
विज्ञापन
कासगंज। पशुपालन विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। बैकयार्ड पोल्ट्री योजना के अंतर्गत 200 महिलाओं को कुल 10 हजार चूजों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र वर्मा ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को कम लागत में अधिक लाभ देने के लिए यह योजना चलाई जा रही है। मुर्गी पालन एक ऐसा व्यवसाय है, जिसे घर के आंगन में आसानी से शुरू किया जा सकता है। इससे परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ पोषण स्तर में भी सुधार होगा।
लाभार्थी महिलाओं को चूजों के पालन-पोषण, टीकाकरण, आहार प्रबंधन और स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी। उन्हें बताया गया कि उचित देखभाल से मुर्गियां अंडा उत्पादन के माध्यम से नियमित आय का स्रोत बन सकती हैं। प्रत्येक लाभार्थी को 50 चूजे तथा दाना उपलब्ध कराया गया है। इस योजना से लोगों को घर बैठे रोजगार का अवसर मिलेगा और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें