फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी पर प्रहार: कासगंज में 100 दिनों के सर्वे में सामने आए 1170 नए मरीज

Thu, 09 Jul 2026 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो07जिला अस्पताल में बना टी बी अस्पताल । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया गया 100 दिवसीय विशेष अभियान बेहद असरदार साबित हुआ है। विभाग की टीमों ने घर-घर सर्वे, बलगम जांच और एक्स-रे के जरिए ऐसे मरीजों को खोज निकाला है, जो अपनी इस बीमारी से अनजान थे। अभियान के तहत कुल 32 हजार लोगों की स्क्रीनिंग में 1170 नए टीबी मरीजों की पहचान की गई है। इसके साथ ही वर्ष 2026 में जिले में अब तक कुल 2,305 टीबी रोगी चिह्नित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग ने संभावित लक्षणों वाले लोगों तक स्वयं पहुंचने की रणनीति अपनाई। इस 100 दिवसीय सघन अभियान के दौरान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनकी निशुल्क एक्स-रे और बलगम जांच कराई गई। जिन मरीजों में टीबी संक्रमण की पुष्टि हुई है, उन्हें तुरंत ''डॉट्स'' प्रणाली के तहत निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराते हुए उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. उत्कर्ष ने बताया कि टीबी एक संक्रामक बीमारी है, लेकिन इससे डरने की जरूरत नहीं है। समय पर जांच और नियमित दवाओं के सेवन से इसे पूरी तरह जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसी सोच के साथ हमारी टीमों ने सीधे जनता के बीच जाकर लक्षण वाले लोगों की जांच की, जिससे यह छिपे हुए मामले सामने आ सके।
शुरू हो चुका है इलाज
इन सभी मरीजों का इलाज शुरू हो चुका है और वे जल्द स्वस्थ होंगे। इसके साथ ही संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए विभाग इन मरीजों की नियमित निगरानी भी कर रहा है, ताकि कोई भी मरीज बीच में इलाज न छोड़े। इसके साथ ही शासन की योजना के अनुसार इन मरीजों को पोषण भत्ता (निक्षय पोषण योजना) भी डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

— डॉ. उत्कर्ष, जिला क्षयरोग अधिकारी, कासगंज


टीबी के प्रमुख लक्षण
-दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक लगातार खांसी।
-बलगम में खून आना।
-तेजी से वजन घटना और कमजोरी महसूस होना।
-शाम के समय बुखार या रात में अधिक पसीना आना।
-सीने में दर्द और भूख कम लगना।

-
ऐसे करें बचाव
-खांसी आने पर मुंह और नाक को रूमाल या टिश्यू से ढकें।
-टीबी के लक्षण दिखें तो तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।
-चिकित्सक की सलाह के अनुसार दवा का पूरा कोर्स बीच में न छोड़ें।
-घर और कार्यस्थल पर पर्याप्त धूप व ताजी हवा का इंतजाम रखें।
-पौष्टिक भोजन लें और टीबी मरीज के संपर्क में आने पर जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें