फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो पक्षों में पथराव व फायरिंग, सात घायल, 19 पर प्राथमिकी

विज्ञापन
फोटो54गांव सनौढ़ी में तैनात पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के सनौड़ी गांव में मंगलवार देर रात दो पक्षों के बीच मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। आमने-सामने आए दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दो अलग-अलग समुदायों से जुड़ा मामला होने के कारण गांव में तनाव फैल गया जिसके बाद एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले में दोनों पक्षों के 19 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
घटना मंगलवार रात करीब 9:15 बजे की है। किसी बात को लेकर अनिल कुमार दुबे और राम सिंह जाटव पक्ष के लोग भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और पथराव के साथ ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन

इस गोलीबारी में एक पक्ष से अनिल कुमार, कुंवरपाल, अजय कुमार, मुकेश और ऋषभ घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से राम सिंह और उनकी पत्नी शशि को चोटें आईं। घटना से पूरे गांव में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर कुल 19 आरोपियों (एक पक्ष के 10 और दूसरे पक्ष के 9) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
-
दोनों पक्षों के अपने-अपने आरोप
अनिल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि रात को दुकान बंद कर लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने शराब के नशे में गाली-गलौज की और विरोध करने पर पथराव व फायरिंग कर दी। वहीं, दूसरे पक्ष के राम सिंह जाटव का आरोप है कि वह अंतिम संस्कार से लौट रहे थे तभी रास्ते में जातिसूचक शब्द कहते हुए उन पर हमला किया गया। जब वह जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने घर पर धावा बोलकर उन्हें और उनके परिजन को पीटा।


स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और वीडियो फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर पथराव-फायरिंग करने वाले अन्य उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। - अमित कुमार, सीओ पटियाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें