फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दो हजार रुपये के लेनदेन में पथराव, लहराया तमंचा, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
फोटो45अमांपुर में सोशल मीडिया पर वायरल पथराव का फोटो। स्रोत:वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
अमांपुर। कस्बा के शास्त्री नगर में बुधवार रात रेडीमेड कपड़ा व्यापारी के घर पर आरोपियों ने पथराव कर हमला कर दिया। मामले में व्यापारी ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़ित रोहित कुमार की ओर से पुलिस को दी तहरीर के अनुसार, बुधवार रात दुकान से घर लौटते समय आरोपी पवन से 2,000 रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट व गाली-गलौज हुई। इसके बाद पवन मौके से चला गया।
आरोप है कि इसके बाद पवन रात 10 बजे अपने साथी राहुल, वसीम, सोनी, फरमान सहित 10-12 अज्ञात लोगों के साथ रोहित के घर पर आ गया। घर में घुसकर रोहित, उनके भाई मोहित और मां कृष्णा देवी को पीटा और दहशत फैलाने के लिए तमंचा से फायरिंग की। मामले का वीडियो बनाकर उसने सोशल मीडिया पर वायरल किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


वर्जन:
-रोहित और पवन के बीच दो हजार रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था। फायरिंग नहीं हुई है तमंचा के साथ युवक का वीडियो वायरल हुआ है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। - दुर्गेश कुमार मिश्रा, सीओ सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें