फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पीएम-श्रम योगी मानधन योजना के तहत विशेष पंजीकरण अभियान शुरू

Fri, 23 Jan 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देश पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत विशेष पंजीकरण अभियान शुरू किया गया है। इसमें जनपद के सभी कॉमन सर्विस सेंटर सक्रिय भूमिका निभाएंगे। 60 साल की उम्र के बाद पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन

सीएससी जिला प्रबंधक सुशील कुमार ने बताया कि अभियान में रिक्शा चालक, मजदूर, घरेलू कामगार, छोटे दुकानदार और कृषि श्रमिक शामिल होंगे। योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये मासिक पेंशन का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार के अंशदान किए जाने से यह योजना पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद है। यह योजना न केवल उन्हें आर्थिक सुरक्षा देती है, बल्कि वृद्धावस्था में जीवन को सम्मानजनक और सुरक्षित बनाने में भी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें