फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सपा प्रवक्ता ने सर्वोच्च न्यायालय में दायर की इंटरवेंशन एप्लीकेशन

Tue, 10 Feb 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो34अब्दुल हफीज गांधी ,सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने सर्वोच्च न्यायालय में एसआईआर मामले को लेकर इंटरवेंशन एप्लीकेशन (हस्तक्षेप प्रार्थना पत्र) दायर किया है। इस प्रार्थना पत्र पर एसआईआर की दायर अन्य याचिका के साथ सुनवाई होगी।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं अधिवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने रिट दायर की थी। इस रिट की सुनवाई सर्वोच्च न्यायालय में चल रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंटरवेंशन एप्लीकेशन इसी रिट के साथ सुनवाई के लिए दायर की है। इस रिट के साथ ही उनकी एप्लीकेशन पर सुनवाई होगी। उन्होंने बताया कि इस एप्लीकेशन में फार्म 7 की समस्या उठाई गई है। उन्होंने बताया कि जिले के गढ़का में अलग अलग नामों से फार्म 7 वोट काटने के लिए तहसील में जमा किए गए हैं। इसमें 245 ऐसे मतदाताओं के नाम शामिल किए हैं जो मौजूद हैं। ऐसी शिकायतें जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में है। उन्होंने कहाकि फार्म 7 के माध्यम से एसआईआर कार्य को प्रभावित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें