फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा सांसद का तीखा बयान...मोबाइल से नहीं चलती पार्टियां, बसपा को खत्म करने के लिए मायावती ही काफी हैं

Fri, 31 Oct 2025 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने बसपा सुप्रीमो पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जन इच्छाओं के खिलाफ आचरण पर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजीलाल सुमन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बृहस्पतिवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती के खिलाफ तीखा बयान दिया। कहा कि मायावती को अपनी पार्टी खत्म करने के लिए किसी के योगदान की जरूरत नहीं है। वह अकेली काफी हैं।
विज्ञापन


गांव बीनपुर में 19 अक्टूबर को अराजक तत्वों की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को सपा सांसद सुमन गांव पहुंचे। उन्होंने नई स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉ. आंबेडकर श्रद्धांजलि अर्पित की और दलित समाज के लोगों का हालचाल जाना।

सांसद बोले, एनसीआरबी की रिपोर्ट है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा अत्याचार दलितों पर हो रहे हैं। 9 अक्तूबर की रैली में जो लोग गए थे, वो सुनना चाहते थे कि मायावती दलितों के खिलाफ अत्याचार पर संघर्ष का एलान करें। मोबाइल से पार्टियां नहीं चलतीं। संघर्ष से चलती हैं। जो जनता के सवाल पर मुखर होकर बोलेगा, वहीं राजनीति में जिंदा रहेगा। मायावती ने जन इच्छाओं के खिलाफ आचरण किया है। आने वाले समय में उनको इसके परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन




कहा-प्रदेश में जनता तो दूर भगवान भी सुरक्षित नहीं
गांव बीनपुर के बाद सपा सांसद ने स्टेशन रोड स्थित सपा नेता लालू यादव के आवास पर मीडिया से बातचीत की। कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में जंगलराज कायम है। पुलिस नाकारा हो चुकी है और अधिकारी बेलगाम हैं। प्रदेश में जनता तो दूर, भगवान भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेशभर में आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है, लेकिन सरकार अराजक तत्वों पर कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही। मौजूदा सरकार दलित विरोधी नीतियों पर काम कर रही है और दलित समाज के साथ हो रहे अत्याचारों को नजरअंदाज किया जा रहा है। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, अब्दुल हफीज गांधी, लालू यादव, राजू बघेल, असलम अंसारी, राम निवास कश्यप, भूपेंद्र सिंह, विनय कुशवाहा, डॉ. प्रेमपाल शाक्य सहित अनेक सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें