फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 15 किलो से अधिक गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो62ढोलना पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत:पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
ढोलना। ढोलना थाना पुलिस और अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर (फरीदाबाद) की संयुक्त टीम ने सोमवार को चेकिंग के दौरान 15 किलो 804 ग्राम गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

ढोलना थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार और फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक पुत्र उदयवीर सिंह को उसके गांव महावर से गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उसके पास से 15 किलो 804 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि आरोपी दीपक शातिर किस्म का अपराधी है, जिस पर पूर्व में भी थाना ढोलना में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें