फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: फुटबॉल में छह और कबड्डी में 10 खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल का जिला स्तरीय ट्रायल देते ​खिलाड़ी। विभाग
विज्ञापन
कासगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल और राज्य स्तरीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिताओं के लिए जिले के खिलाड़ियों का चयन किया गया है। सोरों के फरीदनगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित हुए। इनमें फुटबॉल के छह और महिला कबड्डी की दस खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि सीनियर पुरुष फुटबॉल में अगम्य, भविष्य, सक्षम प्रताप सिंह, हर्ष यादव, प्रबल प्रताप सिंह और आलेख गुप्ता चुने गए हैं। ये खिलाड़ी 13 नवंबर को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 23 नवंबर तक देवीपाटन में होगी।
वहीं, सीनियर महिला कबड्डी में लक्ष्मी, सोनम, संगम, शीलू, नीतेश, शिवानी कुमारी, गुड़िया, नित्या, हर्षिता और साधना का चयन हुआ है। ये खिलाड़ी 17 नवंबर को सुबह 11 बजे अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल देंगी। राज्य स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक अमरोहा में आयोजित की जाएगी।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबाल का जिला स्तरीय ट्रायल देते खिलाड़ी। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें