फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिला स्तरीय बैडमिंटन ट्रायल में छह बालिकाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से 29 सितंबर को सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कॉलेज, सोरों में जूनियर बालिका बैडमिंटन चयन-ट्रायल कराए गए। इसमें छह खिलाड़ियों का चयन मंडलीय स्तर के लिए किया गया।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सुकन्या कुमारी, रीतु, कोमल यादव, परी यादव, अर्चना और दिव्या शामिल हैं। सभी चयनित खिलाड़ी एक अक्तूबर को दोपहर 12 बजे महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित मंडलीय चयन-ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर आवश्यक खेल सामग्री और दस्तावेजों के साथ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता 5 से 7 अक्तूबर तक उन्नाव में आयोजित होगी। मंडलीय चयन-ट्रायल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें