फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे, ढोलना पहुंची संकल्प यात्रा

विज्ञापन
फोटो 49 - यात्रा के ढोलना पहुंचने पर स्वागत करते भाजपा नेता । स्रोत : संवाद
विज्ञापन
ढोलना। जनसेवा से राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर में बड़नगर से वाराणसी तक निकाली जा रही संकल्प यात्रा मंगलवार को ढोलना पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में जनसेवा, सामाजिक सरोकार और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

यात्रा के पहुंचने के दौरान एमएलसी रजनीकांत ने कहा कि जनसेवा से राष्ट्रसेवा की यह संकल्प यात्रा सेवा, समर्पण और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है। 25 वर्षों की जनसेवा की इस यात्रा से लोगों को प्रेरणा लेकर समाज और राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। राज्यसभा सांसद मयंक ने कहा कि जनसेवा का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और विकास का लाभ पहुंचाना है।
वडनगर से वाराणसी तक निकली यह संकल्प यात्रा लोगों को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का माध्यम है। कार्यक्रम को संबोधित सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने भी संबोधित किया। इस दौरान केपी सिंह, रानू वर्मा, महेंद्र बघेल, भगवान दास राणा, बॉबी कश्यप, कुलदीप प्रतिहार, डीएस लोधी, महेंद्र सिंह राणा, वरुण चौहान, अजय कुमार, नितिन माहेश्वरी, काव्येंद्र सिंह, विजय राणा, अनिल कुमार मौजूद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें