फोटो08कासगंज में रक्षाबंधन पर्व पर पचलाना जेल में बंदी भाइयों को राखी बांधने पहुंची बहनों को
कासगंज। जिला कारागार में रक्षाबंधन इस बार विशेष उत्साह और भावनात्मक माहौल के साथ मनाया गया। अपराध निरोधक समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में करीब 350 बहनों ने जेल पहुंचकर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस दौरान जेल प्रशासन की ओर से बहनों को शरबत और बच्चों को बिस्किट वितरित कर उनका स्वागत किया गया।
जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और सुरक्षा का पवित्र पर्व है तथा बहनों के सुख-दुख में साथ देना हमारा कर्तव्य है। अपराध निरोधक समिति के प्रभारी विजय राजपूत ने इसे समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश बताया। सचिव कौशल किशोर सिंघल और जेलर कमलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि निस्वार्थ सेवा और सम्मान की भावना से ही समाज मजबूत होता है।
इस अवसर पर डिप्टी जेलर उमेश चंद शर्मा, विजय सिंह, एसआई रामगोपाल शर्मा, संतोष यादव, चंद्र प्रकाश सिंह, रतीराम, शीतल, प्रियंका रानी, समेत पूरा जेल स्टाफ मौजूद रहा।