फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिले में नहीं खुला स्क्रैप सेंटर, पुराने वाहनों के निस्तारण में अड़चन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पुराने और अनुपयोगी वाहनों को स्क्रैप कराने की प्रक्रिया जिले में अब भी आसान नहीं हो सकी है। जिले में अभी तक कोई अधिकृत स्क्रैप सेंटर शुरू नहीं हो पाया है, जिसके चलते वाहन स्वामियों को अपने पुराने वाहनों के निस्तारण के लिए पड़ोसी जनपद एटा का रुख करना पड़ रहा है। इससे लोगों को अतिरिक्त समय और धन खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार की नीति के तहत पुराने वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए अधिकृत सेंटर की हर जिले में व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की ओर से कासगंज जिले में स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए आवेदन मांगे गए थे, लेकिन किसी व्यक्ति या संस्था ने इसमें रुचि नहीं दिखाई है।
इसके कारण जिले में यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी। जिले में स्क्रैप सेंटर का लंबे समय से अभाव है। स्क्रैप सेंटर नहीं होने से वाहन मालिकों को मजबूरी में पड़ोसी जिले एटा में जाकर अपने पुराने वाहनों को निस्तारित कराना पड़ रहा है। वाहन स्वामी राकेश, अभय सिंह सुधीर यादव का कहना है कि यदि जिले में स्क्रैप सेंटर खुल जाए तो उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें न तो लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी और न ही अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


वर्जन :
जिले में अधिकृत स्क्रैप सेंटर खोलने के लिए पूर्व में आवेदन मांगे गए थे, लेकिन किसी व्यक्ति या संस्था ने रुचि नहीं दिखाई है। अब शासन से निर्देश मिलने के बाद ही जिले में स्क्रैप सेंटर खुल सकेगा। स्क्रैप सेंटर खुलने से पुराने वाहनों के निस्तारण की प्रक्रिया आसान होगी। -आरपी मिश्रा, एआरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें