फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जिज्ञासाओं को पंख लगाएगी विज्ञान बस, डीएम 13 को दिखाएंगे हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बहुप्रतीक्षित ''विज्ञान बस'' 13 मई को कासगंज आ रही है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह कलेक्ट्रेट परिसर से सुबह 11 बजे इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आईआईटी कानपुर द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई यह बस 22 मई तक जिले की तीनों तहसीलों और सातों ब्लॉकों का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन


जिला विज्ञान क्लब के कार्यालय (श्री गणेश इंटर कॉलेज) में आयोजित बैठक के दौरान भ्रमण की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। क्लब के समन्वयक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि भ्रमण को सुव्यवस्थित बनाने के लिए तहसील वार नोडल प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। यह बस विद्यार्थियों के लिए एक चलती-फिरती प्रयोगशाला की तरह होगी, जिसमें जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को समझने के लिए आधुनिक उपकरण मौजूद हैं।बैठक में आदिल जिया, बृजेश सिंह राठौड़, अश्वनी गुप्ता, मोहप्रकाश और अमित महेश्वरी समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे। समन्वयकों ने निर्देश दिए हैं कि भ्रमण के दौरान अधिक से अधिक ग्रामीण छात्र इस सुविधा का लाभ उठा सकें, यह सुनिश्चित किया जाए।


तीन चरणों में होगा भ्रमण



कासगंज तहसील- 13 से 17 मई तक। प्रभारी: अभिषेक पांडे, रामचंद्र वर्मा एवं जितेंद्र सिंह पाल



सहावर तहसील- 18 से 19 मई तक। प्रभारी: मदनचंद्र राजपूत एवं अनुभव पाठक



पटियाली तहसील- 20 से 22 मई तक। प्रभारी: धीरेंद्र वर्मा, मयंक गुप्ता एवं शोभित सिंह चौहान



चलती फिरती लैब में दिखेंगे थ्रीडी प्रिंटर और टेलीस्कोप

इस विशेष बस में आईआईटी के सीनियर व जूनियर एजुकेटर्स की टीम मौजूद रहेगी, जो छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेगी। बस के भीतर ऑप्टिकल बेंच, मीटर ब्रिज, माइक्रोस्कोप, वर्नियर कैलीपर्स और स्क्रूगेज जैसे उपकरणों के साथ-साथ आधुनिक 3डी प्रिंटर व टेलीस्कोप भी स्थापित किए गए हैं। छात्र न केवल इन उपकरणों को देख सकेंगे, बल्कि इनके क्रियान्वयन को भी समझेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें