फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कासगंज में दर्दनाक हादसा... स्कूल की ईको कार और बस की टक्कर, एक छात्र और चालक की मौत, 6 घायल

Mon, 15 Jul 2024 09:37 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

कासगंज में सुबह-सुबह दो स्कूली वाहन आपस में भिड़ गए। इस हादसे में ईको कार चालक और स्कूल के एक छात्र की मौत हो गई। वहीं शिक्षिका सहित छह बच्चे घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में सोमवार को दो स्कूल वाहनों आमने-सामने भिड़त हो गई। भिड़ंत में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक शिक्षिका और सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान 12 वर्षीय छात्र ने दम तोड़ दिया। हादसे के शिकार हुए बच्चों में छह बच्चे एक ही परिवार के हैं। 
विज्ञापन


बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायल बच्चों का जिला अस्पताल और अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पाकर डीएम मेधा रूपम सहित मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। साथ ही घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए। साथ ही घटना की जांच के आदेश भी दिए।

हादसा सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर गोयती के निकट सुबह करीब पौने आठ बजे हुआ। बस कासगंज की ओर से जा रही थी। ईको कार सामने की ओर से आ रही थी। कार में हरिभान सिंह यादव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तोलकपुर के बच्चे सवार थे। वहीं, बस गेंदा देवी स्कूल की थी। 
 

दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। ईको कार चालक विमल कुमार (24) निवासी जरैथा सोरोंजी की मौत हो गई। कार में सवार छात्र अंशु (12), विकास (15), दुर्गेश (5), आदेश (7) पुत्र पुष्पेंद्र निवासी नगला डूंगर घायल हुए। इनके अलावा पुष्पेंद्र के भाई जोगेंद्र के दो पुत्र पवन एवं सुरजन भी इस हादसे में घायल हुए।
 

इनके अलावा कार में सवार गांव के ही हरेंद्र का पुत्र आदित्य, शिक्षिका संजना (18) पुत्री मुनेश निवासी सुजावली भी घायल हो गई। इन सभी घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां से गंभीर अवस्था में अंशु एवं दुर्गेश को अलीगढ़ रेफर किया गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान अंशु की मौत हो गई। 
 

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। हादसे की सूचना पाकर डीएम मेधा रूपम, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी राजेश भारती सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और घायलों के समुचित उपचार और एआरटीओ को मामले की जांच के निर्देश दिए।
 

बच्चों के लिए स्वयं के खर्चे पर लगाई थी कार

हादसे में क्षतिग्रस्त हुई ईको कार बच्चों के परिजनों ने स्वयं के खर्चे पर लगाई थी। कार चालक विमल सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जाता था और छुट्टी के के बाद उन्हें लेकर आता था। इसका उद्देश्य था कि बच्चे बिना किसी परेशानी के सुरक्षित रूप से स्कूल आ-जा सकें। छह बच्चे एक ही परिवार के थे।
 
विज्ञापन

सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर मार्ग पर गोयती गांव के निकट स्कूल की और ईको कार में आमने-सामने की भिड़ंत हुई है। हादसे में चालक व एक बच्चे की मौत हो गई है। एक शिक्षिका और छह बच्चे घायल हैं। सभी का इलाज चल रहा है। बस चालक के विरुद्ध घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। -अपर्णा रजत कौशिक, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें