फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बेपटरी हुई सफाई व्यवस्था, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 22 - मोहनपुरा में ग्राम पंचायत मोहिनी मामूरगंज में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। ग्राम पंचायत मोहिनी मामूरगंज में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। सफाईकर्मी के नियमित रूप से गांव नहीं पहुंचने के कारण नालियां कचरे से भर गई हैं जिससे जलनिकासी बंद हो गई है।
विज्ञापन

गलियों में गंदा पानी भर रहा है। गंदगी और दुर्गंध से ग्रामीणों का रहना मुश्किल हो रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को एकजुट होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। नालियों का गंदा पानी गलियों में जमा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे सुनील कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, गौरव और सुशील सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव में सफाई कर्मी की नियमित तैनाती कराने, चोक नालियों की सफाई कराने और जलभराव की समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की।
-
क्या बोले ग्रामीण

गांव की नालियों की नियमित सफाई नहीं होने से वे कचरे से भर गई हैं। गंदा पानी गलियों में जमा रहता है। आने-जाने में परेशानी होती है और बदबू से भी लोगों का बुरा हाल है। - राज कुमार, ग्रामीण

गलियों में भरे गंदे पानी के कारण मक्खी और मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार समस्या की ओर ध्यान दिलाया गया लेकिन सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। - गौरव कुमार, ग्रामीण

वर्जन

गांव में तैनात सफाईकर्मी को लगातार अनुपस्थित रहने से निलंबित किया गया है। नए सफाईकर्मी की नियुक्ति हेतु उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। नियुक्ति तक वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा रही है। ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा। - प्रमोद यादव, एडीओ पंचायत

फोटो 22 - मोहनपुरा में ग्राम पंचायत मोहिनी मामूरगंज में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : संवाद

फोटो 22 - मोहनपुरा में ग्राम पंचायत मोहिनी मामूरगंज में प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें