फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चालक-परिचालक सम्मानित

विज्ञापन
फोटो 01 - प्रोत्साहन योजना में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चालक-परिचालक एवं टाइम कीपर को सम्मानित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कासगंज। डिपो में 6 से 17 नवंबर तक संचालित प्रोत्साहन योजना के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चालक-परिचालकों और कर्मचारियों को बुधवार को सम्मानित किया गया।
बिना अवकाश लिए लगातार बसों का संचालन करने और यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने वाले कर्मियों का प्रभारी एआरएम ने फूल-माला पहनाकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

सम्मानित होने वालों में परिचालक पुष्पेंद्र-चालक सतीश, अतुल गुप्ता-विनोद कुमार, ललित कुमार-रंजीत और अक्षय कुमार-रविंद्र सिंह की जोड़ी शामिल रही।
इसके अलावा, टाइमकीपर ओमेंद्र और अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने वाले परिचालक हेमेंद्र सिंह को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डिपो के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष योजना के दौरान बस संचालन से 263.23 लाख रुपये की आय हुई जो पिछले साल 238.14 लाख रुपये थी। बसों का औसत संचालन 5.14 किलोमीटर और प्रतिदिन प्रति बस आय 23,010 रुपये दर्ज की गई।
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम नीरज कुमार ने बताया कि योजना के दौरान कर्मचारियों ने पूरी लगन से कार्य किया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेष कर्मियों की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें