फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगा के किनारों से दूर रहने की अपील

विज्ञापन
फोटो41कछला गंगाघाट पर बढ़ा जलस्तर । स्रोत: सिंचाई विभाग
विज्ञापन
कासगंज। पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश और ऋषिकेश के पशुलोक बैराज की सफाई के लिए छोड़े गए अतिरिक्त पानी के कारण कासगंज में गंगा के तटीय इलाकों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बैराज से छोड़ा गया यह पानी 30 जुलाई तक जिले की सीमा तक पहुंचेगा, जिससे जलस्तर में वृद्धि होने की पूरी आशंका है।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा सुबह 8 बजे जारी रूटीन बुलेटिन में कछला ब्रिज पर जलस्तर में शनिवार के मुकाबले 7 सेंटीमीटर की कमी दर्ज की गई थी। हालांकि, स्थिति तब बदली जब सुबह 11 बजे अधीक्षण अभियंता सिंचाई जितेंद्र अग्रवाल ने पशुलोक बैराज से पानी छोड़े जाने की पुष्टि की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि राहत और बचाव तैयारियों में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए।
अधीक्षण अभियंता के इन निर्देशों के तुरंत बाद सिंचाई विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। तटीय इलाकों के गांवों में सूचना प्रसारित कर दी गई है। प्रशासन ने गंगा किनारे रहने वाले लोगों से एहतियात के तौर पर सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन

-

बैराजों से पानी का प्रवाह
- हरिद्वार बैराज से- 60303 क्यूसेक
- बिजनौर बैराज से- 41144 क्यूसेक
- नरौरा बैराज से- 46443 क्यूसेक
- कछला ब्रिज- 161.88 मीटर के निशान पर


वर्जन-
- पशुलोक बैराज ऋषिकेश से अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। 30 जुलाई को इसका प्रभाव आएगा। खतरे की कोई बात नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूरी है। लोग सतर्क रहें और गंगा किनारे न जाएं। - शरद सौरभ गिरी, अधिशासी अभियंता सिंचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें