फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नियम कागजों में कैद, सड़कों पर अवैध होर्डिंग राज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर में होर्डिंगों और फ्लेक्स बोर्डों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। नगर पालिका के नियम-कानून कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं, जबकि सड़कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम उनकी धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नगर के चौराहा, तिराहा, गली-मोहल्लों और प्रमुख मोड़ों पर बिना अनुमति के लगे होर्डिंग नगर की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की ओर से समय-समय पर अवैध होर्डिंग हटाने के लिए अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन इन अभियानों का असर स्थायी नहीं दिखता। अभियान समाप्त होने के बाद फिर से नए होर्डिंग और फ्लेक्स बोर्ड लगा दिए जाते हैं। राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी नियमों को ताक पर रखकर अपने-अपने प्रचार होर्डिंग लगाते नजर आते हैं। इससे अव्यवस्था और बढ़ जाती है। नगर के प्रमुख स्थानों राजाराम चौराहा, हनुमान गढ़ी चौराहा, नगर पालिका के सामने महाराणा प्रताप चौक, पटियाली रोड तिराहा, कादरगंज रोड सहित अन्य स्थानों पर लगे होर्डिंग नगर की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई स्थानों पर तो ये होर्डिंग यातायात में भी बाधा बन रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि नगर पालिका सीमा में होर्डिंग लगाने के लिए अनुमति ली जाती है। पूर्व में भी अभियान चलाकर कई होर्डिंग जब्त किए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना अनुमति के कोई भी होर्डिंग न लगाए। ऐसा करने पर होर्डिंग को हटाकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें