फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: लुटेरों ने चालक की हत्या कर ई-रिक्शा लूटा, शव नाले में फेंका, पुलिस कर रही जांच

Sun, 05 Feb 2023 02:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज जिले में लुटेरों ने चालक की हत्या करके ई-रिक्शा लूट लिया और उसका शव नाले में फेंककर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। आरोपियों की तलाश कर रही है।  

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में लुटेरों ने ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया। ई-रिक्शा लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। 

नाले में पड़ा मिला शव

घटना आवास विकास कालोनी के सेक्टर-4 की है। यहां नाले में शव पड़ा मिला। खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। शिनाख्त के लिए पुलिस ने उसका फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। 

विज्ञापन


शनिवार की सुबह उसकी पहचान ई-रिक्शा चालक जितेंद्र (27) निवासी नगला तिधरी, कलियानपुर के रूप में हुई। दरअसल परिजन उसकी गुमशुदगी की जानकारी देने कोतवाली पहुंचे थे। यहां पुलिस ने शव के संबंध में परिजनों को बताया। परिजनों ने उसकी शिनाख्त जितेंद्र के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

ई-रिक्शा चलाने को घर से आठ बजे निकला था

मृतक के भाई विनोद ने बताया कि जितेंद्र शुक्रवार की सुबह ई-रिक्शा चलाने को घर से आठ बजे निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश आसपास के क्षेत्रों में की गई। लेकिन, उसका पता नहीं लगा। शनिवार की सुबह कोतवाली में आए तो उसकी मौत की जानकारी हुई। परिजनों ने ई-रिक्शा की लूट कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है

प्रभारी निरीक्षक वीपी गिरि ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें