फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई का तड़का: टमाटर के साथ दाल और जीरा के दाम में भी उछाल, आमजन का बिगड़ गया बजट

Sun, 02 Jul 2023 10:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में रसोई पर महंगाई का जबरजस्त तड़का लगा है। टमाटर के साथ दाल और जीरा के दाम में भी उछाल देखने के मिल रहा है। इससे आमजन का बजट बिगड़ गया है। 
विज्ञापन
महंगाई का तड़का: टमाटर के साथ दाल और जीरा के दाम में भी उछाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज में खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। जीरा एवं अरहर की दाल, टमाटर की ही चाल चलने लगी है। इनकी कीमतों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इससे लोगों का रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। स्थिति यह है कि घरों में एक समय में सब्जी या तो दाल बन रही है। 

विज्ञापन


सब्जियों में लगातार तेजी का रुख बना हुआ है। टमाटर के दाम में 20 रुपये किलो और तेजी आ जाने के बाद बाजार में इसकी कीमत बढ़कर 120 रुपये किलो हो गई है। इसी के साथ भिंडी की कीमत में भी 20 रुपये किलो की और तेजी आ गई है। इसकी कीमत में 15 दिन में 40 रुपये किलो तक की तेजी आ चुकी है। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी का एक थाना ऐसा भी: बदमाशों से नहीं, बिच्छुओं से खौफजदा हैं पुलिसकर्मी, वर्दी तो कभी जूते में घुसकर काटते

विज्ञापन

बाजार में भिंडी इस समय 60 रुपये किलो के भाव पर पहुंच चुकी है। मसालों में जीरा लगातार तेज हो रहा है। एक सप्ताह में इसके दाम 100 रुपये किलो और बढ़ चुके है। इससे जीरा इस समय 700 रुपये किलो के भाव पर पहुंच चुका है। दालों में सबसे अधिक महंगाई अरहर की दाल पर आई है। एक पखवाड़े पहले तक इसकी कीमतें 110 रुपये किलो थी। धीरे धीरे इसकी कीमतों में इजाफा होने लगा। 

पिछले चार दिनों में इसकी कीमत 30 रुपये किलो बढ़ गई। इस समय बाजार में इसकी कीमत 150 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है। उड़द की दाल में भी 10 रुपये किलो की तेजी आई है। जिससे यह दाल अब 110 रुपये किलो के भाव पर बिक रही है। इन कारोबार से जुडे़ कारोबारी अभी कीमतों में और तेजी की संभावना जता रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- Video: भाजपा सांसद के बाद विधायक ने बीच चौराहे पुलिस को हड़काया, बोले- वर्दी का ख्याल है नहीं तो...ठोकेंगे

 

मसालों में जीरे की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। गुजरात एवं राजस्थान से इसकी आवक होती है। फसलें प्रभवित हो जाने से कीमतों में तेजी का रुख है। -अनिल माहेश्वरी, कारोबारी

अरहर की फसल दीवाली के आसपास आती है। पिछले सीजन में बारिश होने से यह फसल प्रभावित हो गई। जिससे कीमतें तेज होने लगी। राजस्थान से भी आवक घट गई है। -विपिन चोला, कारोबारी

यह भी पढ़ेंः- UP News: प्रेमिका की दूसरी जगह तय हो गई शादी तो शैतान बना प्रेमी, घर में घुसकर की ऐसी हालत...देखकर कांप गई रूह
 
विज्ञापन

आय के साधन नहीं बढ़ रहे, लेकिन महंगाई लगातार बढ़ रही है। मसाले, दाल एवं सब्जियों की कीमतों में तेजी से रसोई का खर्च लगातार बढ़ रहा है। -अशोक माहेश्वरी, ग्राहक

खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार तेजी आ रही है। इससे रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। सरकार को महंगाई पर नियंत्रण करने के लिए कदम उठाने चाहिए। -स्वाती, गृहणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें