फोटो16कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद सीडीओ व अन्य । स्रोत: सूचना विभाग
- फोटो : बहराइच में लगातार हमले कर रहे तेंदुए।
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं रोजगार परक योजनाओं की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि उद्योग रोजगार प्रस्तावित ऋण में प्रदेश की औसत स्वीकृति 76 प्रतिशत एवं वितरण 73 प्रतिशत है इसमें जनपद की 71वी रैंक है। बैंकों के स्तर पर 50 ऋण पत्रावलियां वितरण के लिए एवं 302 ऋण स्वीकृति के लिए लंबित हैं। यह प्रगति निराशाजनक है।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समन्वयक को निर्देश दिए कि रोजगारपरक योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी बैंक लक्ष्य प्राप्त के लिए प्रभावी प्रयास करते हुए लंबित आवेदन पत्रोें पर नियमानुसार ऋण स्वीकृत एवं वितरण कर पोर्टल पर अपडेट कराएं। बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग चंद्रभान भास्कर ने बिंदुवार एजेंडा पढ़ते हुए लाभार्थियों की समस्याओं से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। बैठक में एलडीएम वीर सिंह, जिला उद्योग अधिकारी सुधीर चंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।