फोटो संख्या 59 प्रेषित है-- नगला सेडू पर अंडरपासं बनाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपते ग्राम
सोरोंजी। राष्ट्रीय राजमार्ग 530बी का निर्माण तेजी से चल रहा है। ग्राम पंचायत श्यामसर के ग्राम नगला सेड़ू का मुख्य मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण से बंद हो गया है। ग्रामीणों ने अंडरपास बनवाने की मांग की है। इस संबंध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीण वेद प्रकाश, रूपराम मौर्य ने बताया कि यह मार्ग 150 से अधिक छोटे बड़े गांवों का मुख्य संपर्क का मार्ग है। किसान लोग लहसुन, मिर्च, आदि बेचने के लिए इसी मार्ग से होकर सब्जी मंडी जाते है। किसानों के ट्रैक्टर, कंबाइन, हार्वेस्टर, लोडर वाहनों के नित्य आवागमन को देखते हुए इस मार्ग पर अंडरपास बनाने की मांग की है। मांग करने वालों में आकाश कुमार, महेश मौर्य, राजकुमार मौर्य, सचिन मौर्य, उमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।