फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: राष्ट्रीय क्रांति पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी

Sat, 08 Aug 2026 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय क्रांति पार्टी की जिला इकाई की बैठक सहावर में शनिवार को आयोजित की गई। यहां पर आगामी पंचायत चुनाव और संगठन की तैयारियों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कैप्टन हाकिम सिंह लोधी ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले संगठन को बूथ और क्षेत्र स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को तैयारियों में जुटना होगा। जिला पंचायत के साथ क्षेत्र पंचायत चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मैदान में उतारने पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें