फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: धरणीश गौतम बने ब्राह्मण समाज के नगर अध्यक्ष

Sun, 21 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो39गंजडुंडवारा में ब्राहमण सभा के कार्यक्रम में मौजूद राज्य महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़ व अ
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के परशुराम हाल में ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को हुई। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने शुभारंभ किया। इस दौरान सर्वसम्मति से धरणीश गौतम को ब्राह्मण समाज का नगर अध्यक्ष चुना गया। संचालन अमित दीक्षित ने किया। विश्व हिंदू महासभा संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा से मनोज कुमार पांडेय, अंकित मिश्रा, अंकुर पाराशर, भुवनेश उपाध्याय आदि भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन




माहेश्वरी समाज के चुनाव में नामांकन के बाद जांच प्रक्रिया पूरी

कासगंज। श्री डीडू माहेश्वरी युवक मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के नामांकन की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई। जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। सोमवार को नामांकन पत्र की वापसी हो सकेगी। मतदान 29 को और मतगणना 30 दिसंबर को होगी।
मंडल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उपमंत्री, भंडारी, निरीक्षक पदों पर चुनाव के लिए दो-दो नामांकन हुए हैं। इससे इन पदों पर सीधा मुकाबला है। समाज के तीन विद्यालयों के लिए प्रबंधक पद के लिए कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। इस पद के लिए 4 नामांकन हुए है। जबकि तीन उप प्रबंधक पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए 3 व 7 सदस्य पद के लिए 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन




नामांकन के जांच की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रत्याशियों ने मतदाताओं से संपर्क शुरू कर दिया है। प्रत्याशी अपनी टोलियों के साथ मतदाताओं के घरों पर पहुंचने लगे हैं। ताकि मतदाताओं को अपने पक्ष में किया जा सके।
विज्ञापन


चुनाव प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप कावरा ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई। सभी नामांकन सही पाए गए हैं।



रिपोर्ट मनोज माहेश्वरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें