फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए लगाई दौड़, दंगा नियंत्रण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
फोटो36पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण करते एसपी ओमप्रकाश सिंह ।स्रोत :पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन
कासगंज। पुलिसकर्मियों ने अपनी शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में दौड़ लगाई। प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। शुक्रवार सुबह पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने परेड के दौरान पुलिस बल को दौड़ कराई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के लिए सामूहिक अभ्यास भी कराया गया।
इस परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल, यातायात पुलिस और महिला पुलिसकर्मी भी इसका हिस्सा बने। निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी वर्दी धारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमानुसार पहनावा बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया। यह कवायद आपात परिस्थितियों में पुलिस की दक्षता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। यह प्रशिक्षण उन्हें आपात परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने में मदद करेगा। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी लाइन शाहिदा नसरीन, प्रतिसार निरीक्षक श्री रविंद्र कुमार मलिक एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें