फोटो43सिढ़पुरा विकास खंड में ज्ञापन सौंपते रोजगार सेवक।संवाद
सिढ़पुरा। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर विकास खंड सिढ़पुरा के ग्राम रोजगार सेवकों ने मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में रोजगार सेवक ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुशवाहा को ज्ञापन सौंपा।
रोजगार सेवकों ने 25 अप्रैल तक सामूहिक कलमबंद हड़ताल का ऐलान किया है। उनका कहना है कि शासन लगातार उनकी अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी समस्याएं हल नहीं होतीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे।
मुख्य मांगों में पिछले एक वर्ष से रुके मानदेय का तत्काल भुगतान शामिल है। भविष्य में मानदेय का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। रोजगार सेवकों ने इस पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
रोजगार सेवकों ने बताया कि मुख्यमंत्री की 4 अक्तूबर 2021 की घोषणाएं लागू नहीं हुईं। उन्होंने स्थानांतरण की व्यवस्था लागू करने की मांग की। सेवाकाल के दौरान आकस्मिक मृत्यु पर मृतक आश्रितों को नौकरी देने की भी मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में गौरव रत्न शाक्य, विनोद कुमार, बॉबी कुमार, रमेश चंद्र, धर्मेंद्र सिंह, मोहनलाल और रोहन लाल शामिल थे।