फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 37 लाख रुपये से बनेगा दरगाह का कव्वाली ग्राउंड

Thu, 27 Nov 2025 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो40पटियाली में बाइपास पर दरगाह की पर कब्बाली ग्राउंड का निर्माण करते श्रमिक ।संवाद
विज्ञापन
पटियाली। हिंदू–मुस्लिम एकता की प्रतीक दरगाह हजरत हाजी हरवैन शाह के कव्वाली ग्राउंड का निर्माण कार्य शुरू हो गया। 37 लाख रुपये की लागत से ग्राउंड पर इंटरलॉकिंग बिछाई जा रही है।
विज्ञापन

बाईपास रोड स्थित दरगाह परिसर में निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रो. नीरज किशोर मिश्रा ने बताया कि कव्वाली ग्राउंड पहले कच्चा था। इसके कारण हर साल उर्स के दौरान श्रोताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बीते 15 मई को हुए उर्स कार्यक्रम में उन्होंने ग्राउंड को पक्का करवाने की घोषणा की थी, जिसे पूरा करने के लिए अब इंटरलॉकिंग कार्य गति पकड़ चुका है। उन्होंने बताया कि कव्वाली ग्राउंड के निर्माण के लिए शासन और प्रशासन से मंजूरी मिल चुकी है। कुल 36.95 लाख रुपये की धनराशि भी स्वीकृत हुई है। कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने की प्रक्रिया जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें