फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सड़क पर सांड़ों का बवाल...तोड़ दिया ठेला, लग गई आग, जान बचाकर भागे लोग; देखें वीडियो

Mon, 22 Sep 2025 07:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

सांड़ों को लड़ते देख छोले-भटूरे का ठेला लगाने वाले संचालक ने उन पर पानी फेंककर भगाने का प्रयास किया। पानी फेंकने पर सांड़ और भी ज्यादा गुस्सा गए। ठेला तोड़ दिया। सड़क पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सांड़ों का हमला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के नदरई गेट पर रविवार की सुबह रोड पर दो सांड़ों में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। रोड किनारे छोले भटूरे का ठेला लगाने वाले शख्स ने सांड़ों को पानी डालकर भागना चाहा, जो उसे महंगा पड़ गया। अचानक सांड़ लड़ते हुए ठेले में जा घुसे। इससे ठेला क्षतिग्रस्त हो गया और भट्ठी गिरने से आग की तेज लपटें निकलने लगी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि सांड़ या कोई  आग की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन


नदरई गेट पर रविवार की सुबह दो सांड़ रोड पर आपस में लड़ रहे थे। इस दौरान सांड़ों ने सड़क पर जमकर बवाल मचाया। दोनों सांड़ को लड़ते हुए देख, वहां पर मौजूद छोले-भटूरे का ठेला लगाने वाले संचालक ने उन पर पानी फेंककर भगाने का प्रयास किया। पानी फेंकने पर सांड़ और भी ज्यादा गुस्सा गए। 
 
Trending Videos

दोनों सांड़ अचानक बाइक में टक्कर मारने के बाद छोले-भटूरे के ठेले में जा घुसे। इससे ठेला क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर रखा सामान गिरकर बर्बाद हो गया। इस दौरान ठेले पर लगी भट्ठी गिरने से आग की तेज लपटें उठने लगीं। 

 
विज्ञापन

घटना के वक्त ठेले पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। सभी ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। पूरी घटना पास की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। मामले में चित्रगुप्त कॉलोनी निवासी राजकुमार का कहना है कि निराश्रित गोवंश दिनभर रोड पर घूमते रहे हैं। इनसे हादसों की आंशका बना रहती है। निराश्रित गोवंश को गोशाला में भेजना चहिए।

ये भी पढ़ें-GST 2.0: बाजार में जीएसटी कटौती बेअसर...पुराने दाम पर बेचा गया सामान, व्यापारियों ने ये बताई वजह

http://

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें