फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खील, बताशे और चीनी के खिलौनों के दाम बढ़े

विज्ञापन
फोटो 14 कासगंज में दिवाली के ​लिए खील ​खिलौने खरीदते ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। दिवाली की पूजा में खास महत्व रखने वाली खील, बताशे और चीनी के खिलौने इस बार लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं। त्योहार की पारंपरिक खरीदारी में शामिल इन वस्तुओं के दाम तेजी से बढ़कर 100 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले लगभग डेढ़ गुना तक बढ़ी कीमतों ने इस बार घर की पूजा की थाली का पूरा बजट बिगाड़ दिया है। त्योहार नजदीक आते ही बाजार में इनकी मांग बढ़ जाती है लेकिन इस बार चीनी और धान की लागत में आई तेजी का सीधा असर खुदरा भाव पर पड़ा है।
पिछले साल जो चीनी के खिलौने और बताशे 60 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे, वे अब 100 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहे हैं। वहीं, धान से तैयार होने वाली खील भी पिछले साल के 70 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब सीधे 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

दाम बढ़ने के पीछे कारोबारियों ने महंगाई और लागत का हवाला दिया है। विक्रेता हुब्बलाल ने बताया कि इस साल धान की कीमतों में काफी तेजी है जिससे खील महंगी तैयार हो रही है। विक्रेता रनवीर का कहना है कि चीनी की कीमतें बढ़ने से बताशे और चीनी के खिलौनों के भाव में भी भारी उछाल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें