फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 517 वाहनों के चालान, 11.85 लाख रुपये का शमन शुल्क वसूला

विज्ञापन
फोटो 21 - सोरोंजी के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में यातायात माह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नियमो
विज्ञापन
कासगंज। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने शिकंजा कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। यातायात माह के तहत मंगलवार को सोरोंजी के वराह भगवान तिराहा और सहावर तिराहा पर चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में एक ही दिन में 517 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 11 लाख 85 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया। सीओ यातायात रजनीश उपाध्याय के निर्देशन में चले इस अभियान के दौरान इंटरसेप्टर बाइक की मदद से ओवरस्पीडिंग करने वाले 163 चालकों पर शिकंजा कसा गया।
इसके अलावा प्रेशर हॉर्न लगे 10 वाहन, मॉडिफाइड साइलेंसर लगी दो बाइक (एक सीज), और प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 वाहन पकड़े गए। पुलिस ने बिना हेलमेट-सीट बेल्ट, गलत दिशा में ड्राइविंग, तीन सवारी, क्षमता से अधिक यात्री बैठाने और वाहन चलाते समय मोबाइल उपयोग करने वालों पर भी कार्रवाई की।
विज्ञापन

अभियान से पहले यातायात पुलिस ने संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में छात्रों को सड़क सुरक्षा के नियम समझाए। यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने पंफलेट वितरित कर हेलमेट व गति सीमा के महत्व की जानकारी दी।

फोटो 21 - सोरोंजी के संत तुलसीदास इंटर कॉलेज में यातायात माह के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को नियमो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें