फोटो12कासगंज में कड़ाके की ठंड में स्कूल से अपने घर लौटती छात्राएं। संवाद
कासगंज। प्रदेश स्तरीय समन्वय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। 4 जनवरी को जिले में बालक और बालिकाओं के लिए जिला स्तरीय ट्रायल सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम, सोरोंजी में आयोजित होंगे। यह ट्रायल सब जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के लिए होगा।उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अगले चरण में मंडलीय ट्रायल के लिए चयनित होंगे। मंडलीय ट्रायल 5 जनवरी को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसमें चयनित खिलाड़ी मंडलीय टीम का हिस्सा बनेंगे।
चयनित मंडलीय टीम 6 और 7 जनवरी को अयोध्या में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अलीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। उन्होंने कहा कि सभी इच्छुक खिलाड़ी अपने मूल प्रमाण प्रमाण, आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति के साथ निर्धारित तिथि में समय से स्टेडियम में पहुंचकर भाग ले सकते हैं।