फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पटियाली में आज 8 घंटे बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। विद्युत निगम की ओर से रखरखाव कार्य के कारण बुधवार को पटियाली कस्बा में आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र पटियाली पर बीसीबी (ब्रेकर) बदलने का कार्य के कारण सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उपकेंद्र पर तकनीकी कार्य कराया जाएगा। यह कार्य सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। इससे कस्बा में सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति निर्धारित अवधि तक बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि यह कार्य विद्युत व्यवस्था को अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के उद्देश्य से कराया जा रहा है। इससे भविष्य में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती को देखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में उपभोक्ता विद्युत उपकेंद्र के हेल्पलाइन नंबर 7392973175 पर संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें