फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: चाक ने पकड़ी रफ्तार, दीयों से चमकेगा कारोबार

विज्ञापन
फोटो 08 कासगंज में युवती करवा पर कलर करती। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। त्योहारों की आहट के साथ कुम्हारों के चाक ने रफ्तार पकड़ ली है। रामलीला महोत्सव, दशहरा और करवा चौथ इसी माह होने हैं, जबकि नवंबर में दीपोत्सव मनाया जाएगा। त्योहारों पर मिट्टी के दीयों, करवों और अन्य बर्तनों की मांग बढ़ने की उम्मीद में कुम्हार दिन-रात तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन

कुम्हार सुबह से शाम तक चाक पर मिट्टी को अलग-अलग आकार देने में जुटे हैं। तैयार बर्तनों और दीयों को सुखाने के बाद उन्हें भट्ठियों में पकाया जा रहा है। दीपोत्सव को ध्यान में रखते हुए साधारण दीयों के साथ ही विभिन्न आकार और डिजाइन के दीये भी तैयार किए जा रहे हैं।
कुम्हारों के मुताबिक, दीपोत्सव उनके कारोबार का सबसे महत्वपूर्ण समय होता है। बाजार में मांग बढ़ने पर बिक्री में तेजी आने की संभावना है। ऐसे में त्योहारों की तैयारी के साथ चाक की गति बढ़ने से कुम्हारों को इस बार कारोबार में सुधार की आस है।
विज्ञापन

कुम्हार रामपाल ने बताया कि त्योहारों के मौसम में मिट्टी के सामान की मांग बढ़ जाती है। दशहरा और करवा चौथ के बाद दीपोत्सव के लिए दीयों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है।
कुम्हार सुनील ने बताया कि इस बार वह पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक दीये और मिट्टी के बर्तन तैयार कर रहे हैं। मिट्टी और ईंधन की कीमत बढ़ने से लागत बढ़ी है लेकिन अच्छी बिक्री की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें